Friday, June 26

Ganpati visarjan : श्री परमेश्वर मंदिर के मान के पूज्य गणपति का धूमधाम से विसर्जन

हिमायतनगर| ग्यारह दिनों तक श्रद्धा और भक्ति के साथ पूजा -अर्चना करने के बाद श्री परमेश्वर मंदिर के मान के प्रथम पूज्य गणपति बप्पा का विसर्जन भव्य शोभायात्रा के साथ किया गया। ढोल-ताशों, ताल-मृदंग की गूंज और जयकारों के बीच विसर्जन शोभा यात्रा निकाली गई।

शहर के उमरखेड रोड पर स्थित श्री कनकेश्वर तालाब परिसर के वरद विनायक मंदिर के पास निर्मित्त कुएं में पूज्य गणपति बप्पा का विसर्जन संपन्न हुआ। इससे पूर्व सौ. सुचिता आदेश श्रीश्रीमाल के हाथो गणपति बप्पा की महाआरती संपन्न हुई। इस अवसर पर मंदिर समिति के उपाध्यक्ष महावीरचंद श्रीश्रीमाल, सचिव अनंता देवकते, सभी संचालक मंडली, महिला एवं पुरुष भजनी मंडलियों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!